पीएम मोदी के 9 साल के उपलब्धियों को घर – घर पहुंचाएंगे भाजपा एस सी मोर्चा के कार्यकर्ता

रांची :  झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने की. बैठक में राज्य भर से मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए, वही बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान की प्रमुखता बताते हुए कहा गया कि सभी कार्यकर्ता इस अभियान के तहत घर-घर तक पहुंचे और पार्टी का जो उद्देश्य है साथी भारतीय जनता पार्टी वाली केंद्र सरकार में जो कार्य किए हैं जो योजनाएं धरातल पर उतारा है साथी जनता के लिए आगामी वर्ष जो योजनाएं हैं उसकी जानकारी जनता तक पहुंचाएं.

 

ये भी पढ़ें : लीडरशीप डेवलपमेंट मिशन के तहत युवा को आगे बढ़ाने जुटी कांग्रेस

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 9 वर्ष पूरे हो रहे हैं सरकार देश हित में काफी कदम उठाया है साथ ही सरकार की जनता के लिए काफी योजनाएं हैं इसे लेकर देशभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में हमारे प्रदेश में भी हमारे मोर्चा के कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे हर घर जाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देंगे ताकि 2024 में एक बार फिर से देश में भारतीय जनता पार्टी वाली सरकार को लाया जा सके.