विधानसभा चुनाव नतीजा : तीन में से दो राज्यों में बीजेपी गठबंधन को बहुमत!

शुरूआती रूझानों में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा

अगरतला: उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों में मतदान समाप्त होने के बाद आज फैसले की घड़ी है। शुरूआता रूझानों के अनुसार तीन में से दो राज्य त्रिपुरा और नागालैंड में सत्ता पक्ष वापसी करता दिख रहा है। जबकि मेघालय में अभी भी मुकाबला कांटे का बना हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभर कर सामने आयी है। यहां पर बीजेपी गंठबंधन को 31 सीट हासिल होता दिख रहा है।

टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 12 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार नागालैंड में भाजपा 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 1 सीट जीतकर 22 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी भी जारी है।

मेघालय में अभी भी पेच फंसा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। लेकिन उसको अभी भी स्पष्ठ बहुमत हासिल होता नहीं दिख रहा है। यहां की 60 सीटों में से 24 पर NPP आगे चल रही है। इसके बाद 6 सीटों पर बीजेपी और 5 पर कांग्रेस आगे। दूसरे छोटे दल और अन्य प्रत्याशी 23 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

तीनों ही राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा है। जिसमें बहुमत के लिए 31 सीटें जरूरी हैं। त्रिपुरा में बीजेपी-आईपीएफटी ने साथ में चुनाव लड़ा। जबकि पहली बार कांग्रेस और माकपा भी एक साथ चुनाव में उतरी। इसके अलावा टिपरा मोथा भी मैदान में है। मेघालय में कांग्रेस, बीजेपी, नेशनल पीपुल्स पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी मुख्य पार्टियां हैं। वहीं नगालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन, एनपीएफ, कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

bjpelection2023norh east state