अर्जुन मुंडा को दूसरी बार खूंटी से लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

खूंटी : केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा को आसन्न लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी बार खूंटी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। जैसे ही प्रत्याशियों के नामों की सूची केंद्र से प्रकाशित हुई और कार्यकर्ताओं को अर्जुन मुंडा को भाजपा प्रत्याशी बनाने की जानकारी मिली, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही अर्जुन मुंडा को बधाई दी। सांसद के जिला प्रतिनिधि और दक्षिणी पूर्वी रेलवे जोन के सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि अबकी बार मोदी सरकार 400 पार का लक्ष्य पूरा होगा। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री जगन्नाथ मुण्डा, महेश प्रसाद चौधरी, संतोष जायसवाल, अनूप साहू आदि शामिल हैं।

 

ये भी पढ़ें : Wild card प्रतियोगी मनीषा रानी ने जीता इस साल का ‘झलक दिखला जा’ शो