साल्टलेक में स्पा-पार्लर की महिला कर्मचारी का शव बरामद

मालिक गिरफ्तार

कोलकाता, सूत्रकार : साल्टलेक में आयुर्वेदिक स्पा-पार्लर की महिला कर्मचारी का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि स्पा के अंदर से महिला का लटका हुआ शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद परिजनों की ओर से विधाननगर उत्तर थाने में हत्या की शिकायत दर्ज करायी गयी है। स्पा के मालिक रजत हलदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतिका का नाम माधवी मंडल है। वह दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर इलाके की रहने वाली है।

माधवी साल्टलेक के एडी ब्लॉक में एक आयुर्वेदिक स्पा में काम करती थी। परिजनों के मुताबिक, महिला गुरुवार सुबह स्पा पार्लर में काम करने आयी थी। कथित तौर पर पार्लर के मालिक ने दोपहर के समय महिला के पति को फोन किया और कहा कि उसकी पत्नी बीमार है। उसे विधाननगर महकमा अस्पताल ले जाया गया। माधवी के पति को भी फोन कर अस्पताल पहुंचने को कहा गया। खबर मिलने के बाद माधवी मंडल के पति मुरारी मंडल विधाननगर उप-अस्पताल गए। अस्पताल से उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी की मौत हो गई है। उन्हें पुलिस ने सूचना दी कि उनकी पत्नी का शव आयुर्वेदिक स्पा पार्लर के अंदर लटका हुआ मिला है। इसके तुरंत बाद, उसके पति ने विधाननगर उत्तर पुलिस स्टेशन में स्पा पार्लर के मालिक रजत हलदर के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई।

दोनों पैर सूज गए, सीढ़ियां नहीं चढ़ पाए पार्थ

उन्होंने दावा किया कि रजत हलदर उनकी पत्नी को तरह-तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने मृतक के पति की शिकायत के आधार पर रजत हलदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या माधवी का पार्लर के मालिक के साथ कोई अन्य संबंध था। पुलिस का मानना ​​है कि अगर माधवी उस पार्लर में काम करते समय असहज परिस्थितियों से जूझ रही थी तो उसने नौकरी क्यों नहीं छोड़ दी? पुलिस मृतिका के पति से भी पूछताछ कर रही है।

Crime NewskolkatamurderWEST BENGAL