Bollywood : हनी सिंह ने शहनाज गिल को लेकर कही बड़ी बात

शहनाज के फैंस यो यो को ट्रोल करने लगे हैं

मुंबई ।  बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी कमबैक म्यूजिक एल्बम हनी सिंह 3.0 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में हनी सिंह ने बिग बॉस 13 फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल के टॉक शो देसी वाइब्स में शिरकत की, इस दौरान यो यो हनी सिंह ने शहनाज गिल के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर खुलकर बात भी की है। हनी सिंह के मुताबिक शहनाज इस ट्रांसफॉर्मेशन से पहले ज्यादा अच्छी लगती थीं। जिसके बाद से शहनाज के फैंस यो यो को ट्रोल करने लगे हैं।

यह भी पढ़े : कुंतल ने जस्टिस गंगोपाध्याय के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

अपनी लेटेस्ट म्यूजिक एल्बम हनी सिंह 3.0 के प्रमोशन के लिए यो यो हनी सिंह ने शहनाज गिल के टॉक शो में हुए शामिल हुए थे। इस दौरान हनी सिंह ने शहनाज गिल के तमाम सवालों को जवाब बेबाक अंदाज में दिया। इस दौरान शहनाज गिल ने रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सवाल पूछा। इस पर हनी सिंह ने बताया कि- मुझे अपना वजन कम करने और दोबारा से खुद को फिट कर शेप में आने में लगभग 2 साल का समय लग गया।

इसके बाद हनी सिंह ने एक नजर शहनाज की ओर देखकर कहा कि आप पहले ज्यादा अच्छी लगती थीं। इस पर शहनाज ने कहा कि मोटी… जिसका जवाब देते हुए हनी सिंह ने बताया कि मोटी नहीं थोड़ी परी टाइप। इस तरह से हनी सिंह ने इशारों ही इशारों में शहनाज गिल के ट्रांसफॉर्मेशन पर तंज कसा है।

बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी की भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के जरिए शहनाज गिल ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर लिया है। सलमान खान की इस फिल्म शहनाज की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। फैंस बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

bollywood newsshahnaz gillyoyohoney singh