Bollywood के सिंगर कुमार सानू जनवरी मे आएंगे रांची

रांची : बॉलीवुड के सिंगर कुमार सानू झारखंड की राजधानी रांची आ रहे हैं। वे 21 जनवरी को रांची में रहेंगे। नव वर्ष के मौके पर वे खेलगांव में होने वाले लाइव कंसर्ट में शामिल होंगे। इस लाइव कंसर्ट के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। शहर के 27 जगहों से टिकट खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा टिकटों की होम डिलिवरी भी की जा रही है। इस लाइव कंसर्ट कार्यक्रम का आयोजन फास्ट कलाकार की ओर से किया जा रहा है। संस्था के निदेशक परम शाह, सह निदेशक अविनाश कुमार और रमीज़ बारी ने बताया कि रांची में कुमार सानू का यह पहला लाइव कंसर्ट होगा।

 

ये भी पढ़ें : अवैध खनन मामले में दाहू यादव के पुत्र राहुल यादव ने ईडी कोर्ट में किया सरेंडर