रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चली गोली, दो लोग घायल

इटकी थाने के पास दो युवकों को गोली मार दी गई। खबरों के मुताबिक,सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दोनों युवकों को गोली लगी है।

रांची : इटकी थाने के पास दो युवकों को गोली मार दी गई। खबरों के मुताबिक,सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दोनों युवकों को गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों ही दृष्टिकोणों से स्थिति की पड़ताल जरूरी है क्योंकि कोई कह रहा है कि हर्ष फायरिंग में यह गोली लगी है। कुछ का दावा है कि दोनों को निशाना बनाकर गोली मारी गई।इटकी थानेदार रजनी रंजन ने बताया कि मंडा पूजा के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम देर रात को शुरू हुआ और सुबह तक चल रहा था। सुबह 4:00 बजे की या घटना है उस वक्त लोग नाच गा रहे थे। तभी बीच भीड़ में गोली चलने की आवाज आई। गोलीबारी में रवि नायक और एक अन्य घायल हुआ है। दोनों के पैर में गोली लगी है। रांची के रिम्स में दोनों को भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक वह हथियार बरामद नहीं हुआ है जिससे गोली चली है।

 

ये भी पढ़ें :  “एक बार फिर से भाजपा सरकार” दीवार पर लेखन कर अभियान चलाया