चाईबासा जिले के व्यवसायियों ने कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 का किया विरोध

15 फरवरी से जिले भर में थोक एवं खुदरा खाद्यान्न व वनोत्पाद व्यवसाय रहेगा बंद

 

चाईबासा: कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 के विरोध में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निर्देशानुसार राज्यव्यापी आंदोलन चल रहा है। इसी के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में भी आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनी। इसी को लेकर चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,पश्चिमी सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा थोक खाद्यान व्यवसायी संघ के सयुंक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय बैठक किया गया। वहीं तय रणनीति के अनुरूप कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया गया।

उक्त विधेयक के विरोध में अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए जिले भर के व्यवसाइयों का महाजुटान हुआ। बैठक में तय हुआ कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगामी 15 फरवरी से प्रतिष्ठान बंद रखा जायेगा। वहीं स्वयं के साथ-साथ अन्य व्यवासियों को भी बंद के समर्थन के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

बैठक में उपस्थित व्यवसायियों ने कहा कि पूर्व में स्थगित किये गए कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 जिसे झारखण्ड की जनता ने काला कानून करार दिया था। जिसे फिर से कृषि कर की आड़ में झारखण्ड की जनता को लूटने का कुप्रयास किया जा रहा है। पड़ोसी राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा एवं छतीसगढ़ में ऐसे किसी कर का प्रावधान नहीं है। ऐसे में झारखंड राज्य के आम जनमानस पर अतरिक्त कर का बोझ देना अथवा थोपा जाना न्यायसांगत नहीं है। आंदोलन की तय रुपरेखा के अनुरूप कार्य करते हुए चाईबासा चेंबर एवं पश्चिमी सिंहभूम चेम्बर के सयुंक्त तत्वाधान में कोल्हान प्रमंडल के सभी विधायकों दीपक बिरुवा, सुखराम उरांव, निरल पूर्ति, सोनाराम सिंकू, मंत्री जोबा मांझी व सांसद गीता कोड़ा को भी ज्ञापन व मांग पत्र सौंपा गया है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे चाईबासा चेंबर के निवर्तमान अध्यक्ष सह फेडरेशन आॅफ झारखण्ड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नितिन प्रकाश ने जिले भर के व्यापारियों को इस आंदोलन का समर्थन करने का आग्रह किया। वहीं कहा कि जो व्यवसायी इस आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास करेंगे उनका व्यवसायिक बहिष्कार किया जायेगा। मौके पर कोल्हान राइस मिल संघ के अध्यक्ष राजीव खिरवाल ने भी बंद का समर्थन किया। वहीं कहा कि आगामी 15 फरवरी से अनिश्चित काल तक कोल्हान प्रमंडल के राइस मिल का क्रय- विक्रय एवं उत्पादन बंद रहेगा।

थोक आलू संघ के ऋतुराज कुमार ने कहा कि आगमी दिवस में उनके विक्रेताओं द्वारा आवक-जावक सब बंद किया जायेगा। मौसमी उत्पाद एवं वनोपज संघ के अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने कहा कि जिले भर में वनोपज से सम्बंधित व्यापार बंद रहेगा। बैठक में तय हुआ कि नटवर विजयवर्गीय एवं गौरव मुंध्रा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय दो उड़न दस्ते की स्थापना की जाये जो बंद की सफलता सुनिश्चित करेगा।

मौके पर चाईबासा चेंबर के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, पश्चिमी सिंहभूम चेंबर के अध्यक्ष राजकुमार ओझा , चाईबासा चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अनिल खिरवाल ,कोल्हान राइस मिल्स के अध्यक्ष राजीव खिरवाल, उपाध्यक्ष विकास गोयल ,शिबूलाल अग्रवाल पश्चिम सिंहभूम चेंबर के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश केडिया, महासचिव पंकज भालोटिया, संयुक्त सचिव दुर्गेश खत्री, कोषाध्यक्ष आदित्य विक्रम, सारडा थोक खाद्यान उपसमिति के सभापति पवन कुमार अग्रवाल ,मौसमी कृषि उत्पाद उपसमिति के सभापति अमित रुंगटा,

कार्यकारिणी सदस्य विवेक सिन्हा, साकेत गोयल, गोविंदा खेतान, सदस्य बिनोद कुमार दाहिमा, साईमूल होदा, सचिन अग्रवाल, मुकेश मोदी, नटवर विजयवर्गीय, महेंद्र विजयवर्गीय, दिलीप खंडेलवाल, विकास गुप्ता, किशन खिरवाल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद कलीम, वकील खान, कृष्ण साहू ,राजाराम अग्रवाल, कमल अग्रवाल, सचिन सेठ, हरेंद्र कुमार, अमित कुमार , रवि कुमार, मोहम्मद आदिल, आजाद नायक एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – पथ निर्माण सचिव ने सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

चाईबासा जिले के व्यवसायियों ने कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 किया विरोध