केंद्र ने प. बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को दी ‘जेड प्लस’ सुरक्षा

साल 2022 के नवंबर में सी वी आनंद बोस ने प. बंगाल के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला

कोलकाताः  केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के नये राज्यपाल सीवी आनंद बोस की सुरक्षा बढ़ा दी है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जेड प्लस की सुरक्षा दी गयी।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 2022 के नवंबर में सी वी आनंद बोस ने प. बंगाल के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था।

इसके पहले जब जगदीप धनखड़ ने देश के उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा तो मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को अस्थायी रूप से बंगाल का प्रभारी राज्यपाल बनाया गया था

लेकिन नवंबर में ही केंद्र ने सीवी आनंद बोस को बंगाल का स्थायी राज्यपाल नियुक्त करने का ऐलान कर दिया था।

इसे भी पढ़ेंः गंगासागर में ममता ने केंद्र को कोसा, बोलीं 10 पैसा का बतासा देकर भी मदद नहीं करती केंद्र सरकार

केंद्र की ओर से सचिवालय नबान्न राज्यपाल सीवी आनंद बोस की सुरक्षा बढ़ाने की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। हालांकि कोलकाता पुलिस राजभवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी देखेगी।

राज्यपाल बोस ने नवंबर में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। अब केंद्र की ओर से राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जेड प्लस की सुरक्षा दी गयी है। इसकी सूचना केंद्र सरकार ने बंगाल सचिवालय नबान्न को दे दी है।

हालांकि राज्यपाल के राजभवन की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर होता है। राज्य सरकार की ओर से कोलकाता पुलिस पर राजभवन की सुरक्षा का दायित्व रहता है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय उनके साथ समन्वय कर राज्यपाल की सुरक्षा की व्यवस्था करेगा।

दरअसल राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर हमले की धमकी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने बंगाल के राज्यपाल की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया।

आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित गणमान्य व्यक्तियों को एक्स, वाई, जेड और जेड प्लस के अलावा एसपीजी सुरक्षा भी प्रदान की जाती है।

इनमें से जेड प्लस ही सबसे बड़ी केंद्रीय सुरक्षा है। इस सुरक्षा जोन में 35 से 40 कमांडो तैनात रहते हैं। वे ही संबंधित व्यक्ति की रखवाली करते हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की सुरक्षा अब जेड प्लस कर दी गयी है।

c v ananda bose west bengal governorCenter gives Z plus security to Bengal Governor CV Anand Bosegovernor of west bengal