देशी कट्टा व जिंदा कारतुस के साथ चाईबासा पुलिस नें एक को दबोचा

देशी कट्टा व जिंदा कारतुस के साथ चाईबासा पुलिस नें एक को दबोचा, युवती से मोबाईल छिन्नतई करने का प्रयास व आलू भंडार से रूपये लुटने कि मामला का हुआ खुलासा

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सदर बाजार मेन रोड चाईबासा स्थित सरस्वती आलू भंडार से अज्ञात अपराधियों द्वारा 15 हजार की लूट व एक युवती से मोबाईल छिन्नतई किये जाने के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए चाईबासा पुलिस द्वारा लगातार शहर में जांच अभियान चला रही है. इसी बीच पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को शुक्रवार को यानी सात अप्रेल को मिली गुप्त सूचना के आलोक में पुअनि सह सदर थाना प्रभारी प्रविण कुमार केनेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर शहर में विशेष निगरानी रखी जा रही थी. इसी दोरान शुक्रवार को रात्री हिन्द चौक के पास एक व्यक्ति के संदिग्ध गतीविधि को देखते हुए जब उसकी जांच की गई तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल,गोली व धारदार चाकू बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधकर्मी से पुछ ताछ करने पर बताया कि फरवरी माह में वह अपने एक सहकर्मी के साथ सदर बाजार मेन रोड चाईबासा स्थित सरस्वती आलू भंडार से 15 हजार की लूट की थी एवं उसी माह में जुबली तालाब से आमला टोला जाने वाले सड़क पर एक लड़की को अकेला देख उससे मोबाईल छिनने का प्रयास किया था उक्त बात का खुलाशा मुख्यालय डीएसपी सुधीर कुमार के द्वारा प्रेस वार्ता के कर दी.

 

ये भी पढ़ें : Mob Lynching : चोरी करने के जुर्म में बंधक बनाकर पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

 

इनकी हुई गिरफ्तारी

मो फिरोज उर्फ सोबराती उम्र 37 वर्ष कुम्हारटोली बड़ी बाजार थाना सदर चाईबासा

ये है अपराधिक इतिहास

1.सदर थाना चाईबासा काण्ड संख्या 80/2018 दि 3.8.2018 धारा 457,380,411,420/468/34 भादवी
2.रायरंपुर उड़ीसा थाना काण्ड संख्या 65/2018 दि 9.8.2018 धारा 457/380 भादवि
3. बागबेड़ा पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर थाना काण्ड संख्या 113/2019 दि 22.9.2019 धारा 5/12 झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 एवं 11पशु क्रूरता निवारण अधिनियम।
4.मझगांव,चाईबासा थाना काण्ड संख्या 26/2020 दि 19.9.2020 धारा 379/411भादवि
5. सोनारी पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर थाना काण्ड संख्या 103/2021 दि 13.7.2021
6. सदर चाईबासा थाना काण्ड संख्या 19/2023 दि 13.2.2023 धारा 392 भादवि
7. सदर चाईबासा थाना काण्ड संख्या 21/2023 दि 21.2.2023 धारा 393 भादवि
8. सदर चाईबासा थाना काण्ड संख्या 36/2023दि 8.4.2023 धारा 25 (1-B)a/26आम्स एक्ट

ये हुआ बरामद

देशी पिस्टल 0-1

जिंदा कारतुस 06
अटोमेटिक चाकू 01
मोबाईल फोन 03

ये थे छापेमारी दल में शामिल

सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, पुअनि सौरभ ठाकुर,पुअनि दिनेश कुमार मण्डल,पुअनि सोमेश्वर कुमार सिंह, सअनि दिनेश कुमार राम व आ 259 नरेश प्रसाद सिंह.