मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अयोध्या पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या के दौरे पर हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना से अलग होकर बीजेपी के साथ सरकार बनाने के बाद एकनाथ शिंदे बतौर मुख्यमंत्री पहली बार अयोध्या आए हैं।

CM Eknath Shinde : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या के दौरे पर हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना से अलग होकर बीजेपी के साथ सरकार बनाने के बाद एकनाथ शिंदे बतौर मुख्यमंत्री पहली बार अयोध्या आए हैं। वे शिवसेना के सभी विधायकों, सांसदों और क़रीब तीन हज़ार कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या का दौरा कर रहे हैं। उनके साथ उप-मुख्यमंत्री देवेंन्द फडनवीस भी इस दौरे में शामिल हैं। इस दौरे में सरकार में शामिल बीजेपी के चार मंत्री भी शामिल हैं। चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद शिंदे को ‘धनुष बाण’ चुनाव चिन्ह मिला है, इसलिए भी इस यात्रा को ‘धनुष बाण यात्रा’ कहा जा रहा है।

 

एकनाथ शिंदे के चुनाव चिन्ह के प्रतीक राम की जन्मभूमि अयोध्या में महंत द्वारा नमन किया जाएगा। इस दौरे के बाद दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल पर धनुष बाण ले जाया जाएगा और धनुष और बाण के प्रतीक चिन्ह को पूरे राज्य में प्रचारित किया जाएगा। एकनाथ शिंदे ने महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान आदित्य ठाकरे के साथ अयोध्या का दौरा किया था। उस वक्त पार्टी के कई विधायकों से राज्यसभा चुनाव के लिए अचानक अयोध्या दौरा रद्द करने को कहा गया था। पार्टी के विधायकों में नाराज़गी थी। कुछ महीने बाद शिंदे ने बगावत कर नई सरकार बनाई। उसके बाद शिंदे ने ऐलान किया था कि वह अयोध्या के दौरे पर जाएंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस दौरे से एकनाथ शिंदे को क्या हासिल होगा? मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दौरे को लेकर अयोध्या में काफ़ी तैयारियां की गई हैं। शहरभर में क़रीब दो हज़ार बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। ठाणे और नासिक से चलने वाली ट्रेनों से बड़ी संख्या में शिंदे समर्थक अयोध्या पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे अपनी अयोध्या यात्रा के ज़रिए अपनी ताक़त का प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

ट्विटर पे उन्होंने फोटो शेयर किया :

Ayodhya Breaking Newsayodhya ram mandirayodhya templesCM Eknath Shinde