मुख्यमंत्री ने झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की चल रही तैयारियों का मंगलवार को जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने यहां पंडाल, मंच और स्टॉल्स के चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस समारोह में शामिल होने वाले लोगों और लाभुकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने यहां की जा रही व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव मनीष रंजन, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव राजेश शर्मा, सचिव मनोज कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बक्शी और रांची के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

 

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री के दौरे पर रिम्स अलर्ट, आईसीयू-बी में बेड रिजर्व