ग्राहकों से गुलजार है खूंटी का क्रिसमस बाजार

खूंटी : मसीही विश्वासियों के सबसे पवित्र और बड़े त्यौहार क्रिसमस को लेकर जिला मुख्यालय के अलावा सभी प्रखंडों में भी क्रिसमस का बाजार गुलजार है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रभु यीशु मसीह के जन्म समारोह को धूमधाम से ईसाई मिशनरियों द्वारा मनाया जाता है। यीशु मसीह के आगमन काल को मनाने की तैयारी में मसीही विश्वासी जुट गए हैं। मसीही विश्वासियों में पर्व को लेकर उनका उत्साह देखा जा रहा है। इस बार भव्य आयोजन को लेकर ईसाई समुदाय के लोग विगत कुछ दिनों से तैयारियों में जुट गए हैं। इस निमित्त कैथोलिक चर्च जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च सहित अन्य सभी चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही ईसाई बहुल मोहल्लों की भी साफ-सफाई जोरों पर है।

शहर के प्रमुख भगत सिंह चौक और नेताजी चौक के अलावा अन्य प्रमुख चौक चौराहों और प्रखंड मुख्यालयों में लगाए गए क्रिसमस बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार क्रिसमस बाजार में क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, स्टार लाइट समेत अन्य सजावटी वस्तुओं की विशेष मांग है। इसके साथ ही हल्के और फोल्डेबल चरणी, क्रिसमस थीम लाइट सहित खास गिफ्ट आइटम की भी काफी डिमांड है। क्रिसमस के पर्व को लेकर शहर की कुछ जगहों पर अस्थाई दुकानें भी लगाई गई हैं। जैसे-जैसे त्यौहार का दिन निकट आ रहा है, मसीही विश्वासियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह क्रिसमस गैदरिंग, कैरोल सिंगिंग सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें महिलाएं, बच्चे और युवतियां भी बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।
मसीही विश्वासीयों के सबसे पवित्र और बड़े त्यौहार क्रिसमस को लेकर जिला मुख्यालय के अलावा सभी प्रखंडों में भी क्रिसमस का बाजार गुलजार है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रभु यीशु मसीह के जन्म समारोह को धूमधाम से ईसाई मिशनरियों द्वारा मनाया जाता है। यीशु मसीह के आगमन काल को मनाने की तैयारी में मसीही विश्वासी जुट गए हैं। मसीही विश्वासीयों में पर्व को लेकर उनका उत्साह देखा जा रहा है।

इस बार भव्य आयोजन को लेकर ईसाई समुदाय के लोग विगत कुछ दिनों से तैयारियों में जुट गए हैं। इस निमित्त कैथोलिक चर्च जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च सहित अन्य सभी चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही ईसाई बहुल मोहल्लों की भी साफ-सफाई जोरों पर है। शहर के प्रमुख भगत सिंह चौक और नेताजी चौक के अलावा अन्य प्रमुख चौक चौराहों और प्रखंड मुख्यालयों में लगाए गए क्रिसमस बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार क्रिसमस बाजार में क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, स्टार लाइट समेत अन्य सजावटी वस्तुओं की विशेष मांग है। इसके साथ ही हल्के और फोल्डेबल चरणी, क्रिसमस थीम लाइट सहित खास गिफ्ट आइटम की भी काफी डिमांड है। क्रिसमस के पर्व को लेकर शहर की कुछ जगहों पर अस्थाई दुकानें भी लगाई गई हैं। जैसे-जैसे त्यौहार का दिन निकट आ रहा है, मसीही विश्वासीयों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह क्रिसमस गैदरिंग, कैरोल सिंगिंग सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें महिलाएं, बच्चे और युवतियां भी बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता काली महतो, विधायक सहित कई लोगों ने जताई संवेदना