रांची के मोराबादी मैदान में सिटी DSP ने लाठी चार्ज कर बंद समर्थकों को खदेड़ा

रांची के मोराबादी मैदान में दूसरी बार बंद करने निकले बंद समर्थकों को सिटी डीएसपी ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। जिसके बाद बंद समर्थक छात्र भागने लगे।

रांची : 60 / 40 नियोजन नीति के विरोध में स्टूडेंट यूनियन का झारखंड बंद का बुधवार सुबह से ही झारखंड के हर जगह पे असर देखने को मिल रहा है। गिरडिह,रांची, जमशेदपुर और अन्य जगहों पर छात्र संगठन के लोग अपना आक्रोश जता रहे हैं। प्रदर्शनकारी अलग अलग शहरों में जुलूस निकाले हुए हैं। कहीं छात्र रोड जाम कर रहे है…तो कहीं टायर जला रहे है। वहीं रांची के मोराबादी मैदान में दूसरी बार बंद करने निकले बंद समर्थकों को सिटी डीएसपी ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। जिसके बाद बंद समर्थक छात्र भागने लगे।

 

ये भी देखें : कहीं रोड जाम किया गया…तो कहीं जलाए गए टायर

क्या है पूरा मामला :

झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के देवेन्द्र नाथ महतो ने सरकार से मांग की है कि 60_40 नियोजन नीति को सरकार तत्काल वापस कर झारखंडी हित में नियोजन लागू कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किया जाय। बिहार पुनर्गठन अधिनियम 2000 की उपधारा 85 के तहत झारखंड सरकार को अधिकार है कि संयुक्त बिहार के समय का कोई भी अध्यादेश, गजट, संकल्प को अंगीकृत कर सकता है। इसी अधिकार के तहत बिहार का 3 मार्च 1982 वाला नियोजन नीति जिसका पत्रांक संख्या 5014/81- 806 को अंगीकृत कर बिहार के तर्ज़ पर नियोजन नीति लागू किया जाय। नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किया जाय। नियुक्ति फॉर्म भरते समय स्थानीय प्रमाण पत्र क्रमांक संख्या अनिवार्य रूप से भरने का प्रावधान किया जाय। जनसंख्या के अनुपात सभी वर्गों को जिला स्तर में आरक्षण लागू किया जाय। झारखंड का एक स्पेशल पेपर का प्रावधान किया जाय जिसमें झारखंड के रीति रिवाज, भाषा संस्कृति, परंपरा का अनिवार्यता किया जाय। राज्य स्तर तथा जिला स्तर के सभी तकनीकी तथा गैर तकनीकी परीक्षा में क्षेत्रीय भाषा का पेपर अनिवार्य किया जाय, मूल झारखंडी छात्रों को पांच वर्ष का उम्र सीमा में विशेष छुट दिया जाय, उत्तराखंड के तर्ज़ पर परीक्षा नकल विरोधी कानून लागू किया जाय।