आज कूचबिहार में सीएम ममता खेलेंगी ट्रंप कार्ड!

सरकारी स्कूलों में राजवंशी भाषा पढ़ाने की होगी घोषणा

कोलकाता, सूत्रकार : प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को उत्तर बंगाल के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। वह दोपहर दमदम हवाईअड्डे से हासीमारा के लिए रवाना हुईं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा विरोधी गठबंधन से अलग होकर एनडीए में वापस आने पर उनकी प्रतिक्रिया पूछे जाने पर ममता बिना कोई टिप्पणी किए चली गईं। सीएम अपने इस दौरे के दौरान आठ जिलों में कार्यक्रम करेंगी। बताया जा रहा है कि अपने दौरे के पहले दिन ममता राजवंशी समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग को मानने जा रही है।

मुख्यमंत्री का सोमवार को दो समारोहों में शामिल होने का कार्यक्रम है। पहला कूचबिहार में और दूसरा सिलीगुड़ी में होगा। कूचबिहार में एक सरकारी कार्यक्रम के मंच से ममता सरकारी स्कूलों में राजवंशी भाषा पढ़ाने की घोषणा करेंगी। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य के 192 स्कूलों में राजवंशी पढ़ाई जायेगी, जिनमें से 120 कूचबिहार में और 72 जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में हैं।

मुख्यमंत्री सोमवार को दो अलग-अलग सरकारी समारोह में राजवंशी भाषा में पढ़ाई शुरू करने की घोषणा करेंगी। राजनीतिक अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, इस साल लोकसभा चुनाव में राजवंशी वोट को अपने पाले में हासिल करने के लिए यह घोषणा करेंगी। सोमवार के बाद वह मंगलवार को उत्तर बंगाल के दो अन्य जिलों में सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

वह पहले रायगंज और बाद में बालुरघाट में सरकारी समारोह में भाग लेंगी। संयोग से, भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार बालुरघाट लोकसभा से सांसद हैं। उस दिन बालुरघाट में बैठक करने के अलावा ममता मंगलवार की रात वहीं गुजारेंगी। माना जा रहा है कि वह उसी दिन रात में दक्षिण दिनाजपुर जिला तृणमूल नेतृत्व से मुलाकात कर सकती हैं। इसके अलावा वह जनसंपर्क भी कर सकती हैं।

बुधवार सुबह बालुरघाट से निकलने के बाद ममता की मंजिल मालदह होगी। उसी दिन मुख्यमंत्री कृष्णानगर पहुंचेंगी। अगले दिन वह नादिया जिले के कृष्णानगर में सभा करने के बाद कोलकाता लौट आएंगी।

Bihar Chief Minister Nitish KumarCM Mamta will play trump card in Cooch Behardumdum airportState Chief Minister Mamata Banerjeeकूचबिहार में सीएम ममता खेलेंगी ट्रंप कार्डदमदम हवाईअड्डेप्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जीबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार