25 साल की उम्र में किया सुसाइड, जानें कौन हैं आकांक्षा दुबे?

आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहीं

वाराणसी।  भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। आज यानी 26 मार्च को उनके निधन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है। उनकी डेड बॉडी वाराणसी के एक होटल से मिली है।

यह भी पढ़े: आप हमें परिवारवादी कहते हैं, तो भगवान राम कौन थे? : प्रियंका गांधी

बता दें वो अभी सिर्फ 25 साल की ही थीं। उनके निधन से भोजपुरी सिनेमा जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

अचानक आई इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जन्मी आकांक्षा ने अपनी मेहनत से काफी कम समय में भोजपुरी सिनेमा में खूब नाम कमाया है यही नहीं उन्होंने अपनी एक कभी न मिटने वाली छवि भी बनाई है। लेकिन अचानक उनका यूं जाना किसी के गले नहीं उतर रहा।

बता दें कि पहले वो टिकटॉक पर वीडियोज बनाया करती थीं, फिर साल 2019 में फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला के जरिए उन्हें भोजपुरी सिनेमा में ब्रेक मिला। यही नहीं इस फिल्म में वो खेसारी लाल यादव के अपोजिट नजर आई थीं। उसके बाद उन्होंने निरहुआ-पवन सिंह जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया।

जहां एक तरफ आज उनके सुसाइड की खबर आई, वहीं दूसरी तरफ आज ही पवन सिंह के साथ उनका नया गाना भी रिलीज हुआ है। गाने का टाइटल है ‘ये आरा कभी नहीं हारा’। ऐसा भी नहीं है कि उनके पास काम नहीं था उनकी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन की सास’ को लेकर वो काफी बिजी चल रही थीं। इसमें काजल राघवानी, जय यादव जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

वहीं जल्द ही उनकी फिल्म तारीख भी रिलीज होने वाली थी, जिसमें वो अभिनेता समर सिंह के साथ नजर आने वाली थीं। बता दें कि हाल ही में उन्होंने समर के साथ रिलेशनशिप भी कंफर्म किया था। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंन कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किए थे। साथ ही आकांक्षा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती थीं। उनके कई लाख फॉलोअर्स हैं इंस्टाग्राम पर..फिर ऐसे में जाना …इसे क्या कहें।

akanksha dubeybhojpuri actressbhojpuri film industrykhesarilal yadavnirahuapawan singh