रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय कल रांची सीट के लिए नामांकन दाखिल करेंगी. नामांकन से पहले 17 चौक-चौराहों से गुजरते और जुलूस करते हुए वह डीसी कार्यालय पहुंचेंगी. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. नामांकन प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद ऐतिहासिक मैदान मोरहाबादी में जनसभा होगी जिसमें वे सभा को संबोधित करेंगे. आपको बता दे कि यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी है. यशस्विनी सहाय ग्लैमर में किसी बॉलीवुड एक्सट्रेस से कम नहीं है. यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और टीवी आर्टिस्ट रेखा सहाय की बेटी हैं. रेखा सहाय एक लोकप्रिय टीवी कलाकार रही हैं.

 

ये भी पढ़ें : झारखंड पुलिस ने एक और निर्दलीय प्रत्याशी को किया गिरफ्तार