हिमाचल की जीत पर कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न

खूब फूटे पटाखे, बंटीं मिठाइयां

रांची : हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत पर कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलायी। साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अविनाश पांडे जिंदाबाद के नारे लगाये।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जीत इस देश की राजनीति को एक नया आयाम देगी।

आज देश की जनता केंद्र की गलत नीतियों के कारण जिन सवालों से दो-चार हो रही है उसी का जवाब है हिमाचल का चुनावी परिणाम।

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नफरत की राजनीति, किसानों की समस्या ये आज असल मुद्दे हैं। यही कारण है कि आज गुजरात को छोड़ अन्य कई राज्यों में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि यह जीत इस बात का संदेश है कि देश का जनमानस परेशान है।

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, लोगों को बांटने वाली नफरत भरी राजनीति से यह जीत इस बात का संदेश है कि कैसे केन्द्रीय एजेंसियों एवं संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है, उन्होंने कहा कि देश का राजनीतिक मिजाज बदल रहा है।

मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्तागण राजीव रंजन प्रसाद राकेश सिन्हा डॉ एम तौसिफ, निरंजन पासवान, रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण,

जगदीश साहू, पप्पू अजहर, नेली नाथन, सलीम खान, सुरेन राम, अजय सिंह, छोटू सिंह, गौरव सिंह, गुलाम रब्बानी, जितेन्द्र त्रिवेदी, इंदिरा देवी तुरी, अंजु कुजूर, रीता चौधरी, महादेव, अजय कुमार महतो, प्रो प्रेमनाथ मुंडा, रामानंद केसरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

 

#हिमाचल की जीत पर कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न