CONGRESS ने विनय तमांग का बढ़ाया कद

बनाए गए प्रदेश महासचिव, दी गयी पहाड़ की जिम्मेवारी

कोलकाता, सूत्रकार : पूर्व जीटीए चेयरमैन विनय तमांग हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। एक महीने के अंदर ही प्रदेश कांग्रेस ने उनका  पार्टी में कद बढ़ा दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी के निर्देश पर सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर बताया गया कि विनय को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही उनको पार्टी की ओर से पूरे पहाड़ की जिम्मवारी दी गयी है। अब अटकलें तेज हो गयी हैं कि कांग्रेस विनय को अगले लोकसभा चुनाव 2024 में दार्जिलिंग से उम्मीदवार बना सकती है।

इससे पहले 1957, 1962, 1977 और 2004 में दार्जिलिंग हिल्स पर कांग्रेस सांसदों का कब्जा था। इसके बाद 2009 से बीजेपी का शासनकाल शुरू हुआ। ऐसे में कांग्रेस ने विनय को दोबारा पहाड़ से मैदान में उतार सकती है।

सुभाष घीसिंग की जीएनएलएफ का एक समय पहाड़ों पर दबदबा था। उन्हें पहाड़ से हटाने के लिए पहाड़ में बिमल गुरुंग के नेतृत्व में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का गठन किया गया। विनय तमांग उस समूह के सैनिकों में से एक थे।

इसके बाद विमल से अनबन होने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए थे। इतना ही नहीं, उस वक्त विनय जीटीए चेयरमैन बने थे। वे 26 नवंबर को कांग्रेस में शामिल हुए थे। टीम में शामिल होते ही उन्हें बड़ा पद मिल गया।

Former GTA Chairman Vinay Tamangmountain responsibilityState Congress President Adhir Chaudharyपहाड़ की जिम्मेवारीपूर्व जीटीए चेयरमैन विनय तमांगप्रदेश कांग्रेस अध्यक्षविनय तमांग का बढ़ाया कद