मोदी की असफलता को इस प्रकार गिनवा रही है कांग्रेस..

रांची : अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड भी अंगड़ाई लेने लगा है। भाजपा जहां मोदी के नौ साल में किए गए कार्यों को जन – जन तक पहुंचा रही है वहीं झारखंड कांग्रेस मोदी को नाकामयाब और निकम्मा प्रधानमंत्री करार दे रही है। झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ ललकारते हुए कहा की मोदी के झूठे वायदे, बतौला बाजी, आधी आबादी के साथ सौतेला व्यवहार, बढ़ती महंगाई, खास व्यवसाई को संरक्षण आदि को प्रदेश तक पहुंचाए। साथ ही जानता को यह भी बताएं कि मोदी शासन में देश की अमन चैन कैसे खत्म हो रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असफल शासक कहते हैं। श्री ठाकुर के अनुसार मोदी ने महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी भी बढ़ा दी है।

 

ये भी पढ़ें : कुख्यात प्रिंस पर पुलिस ने डाला नकेल..बचना हुआ मुश्किल..!!