हिंडनवर्ग की रिपोर्ट पर अडाणी समूह के खिलाफ कांगेस का राज्य भर में जोरदार प्रदर्शन

पीएम मोदी और अडाणी के संबंध पर कांग्रेस ने पूछा -- ये रिश्ता क्या कहलाता है ?

रांची : हिंडन बर्ग की रिपोर्ट पर अडाणी समूह के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने आज राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया, कचहरी के पास एस बी आई और हिनू में एल आई सी भवन के समक्ष प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की, हाथों में बैनर लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पीओम मोदी और अडाणी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजभवन से एसबीआई भवन तक पैदल मार्च किया। राजधानी के आलावा कांग्रेस ने जिला मुख्यालयों में ज्रदर्शन किया।

लोगों को जागरूक करना उद्देश्य : राजेश ठाकुर

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी पीएम मोदी और अडानी के सम्बंधों पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि लोगों की गाढ़ी कमाई और देश का पैसा डूब रहा है, ऐसे में हम चुप नहीं बैठ सकते हैं, कांग्रेस शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही है, जिसका उद्धेश्य लोगों के साथ एसबीआई और एलआईसी के कर्मियों और अधिकारियों को जागरूक करना है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है : राजीव रंजन
वहीं प्रवक्ता राजीव रंजन ने मोदी -अडाणी के सम्बन्धों पर कटाक्ष करते कहा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है ? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अमृत कह कर लोगों गुमराह कर रही है, जबकि यह मित्रकाल का दौर चल रहा है।

यह भी पढ़ें —  भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम पूर्ण कर लौटे भारत यात्री, कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत