कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे रामगढ़ में झोकेंगे ताकत

रांची(RANCHI): रामगढ़ उपचुनाव में सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी ताकत झोंकने में लगा हुआ है। कांग्रेस अपनी सीट ओर अपनी जीत को पक्की बता रहें हैं। इसी रन में अब कूदने के लिए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी रांची पहुंच गए है। रांची से सीधे वह रामगढ के लिए रवाना होंगे। रामगढ़ में दो दिनों तक प्रभारी रह कर कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे।

इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि देश में क्या हो रहा है किसी से छुपा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा की रामगढ़ उपचुनाव जबरदस्ती हमपर थोपा गया है। हमारी विधायक ममता देवी जनता का काम कर रही थीं। लेकिन जबरजस्ती उन्हें फसा कर जेल भेंज दिया गया। ममता देवी के मामले में सुनवाई पूरी होने के आठ दिन पूर्व ही उन्हें जेल भेजा गया। यह कोई नया मामला नहीं है। अगर भाजपा के कोई विधायक पर आरोप होंते है तो उन्हें आठ से नौ माह की सज़ा सुनाई जाती है। लेकिन अगर बात कांग्रेस की आती है तो तुरंत 3 और 4 साल की सज़ा सुना कर विधायिका खत्म कर दी जाती है। आगे उन्होंने कहा की जनता की अदालत में इसका जवाब जनता वोट कर के देगी। एक दूध मुहे बच्चे के मुह का दूध छीनने का काम किया गया है। इसका जवाब रामगढ़ की जनता देगी।

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश पहुंचे रांची, कल लेंगे शपथ

अविनाश पांडेकांग्रेसप्रदेश प्रभारीरामगढ