रामगढ़ की हार से कांग्रेस बौखलाई, प्रदेश अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा

रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो की करारी हार को लेकर झारखंड कांग्रेस में अंतर्कलह शुरू हो गई है। राज्य के अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर इस्तीफा देने और नुकसान के लिए दोष स्वीकार करने का दबाव है। पार्टी के बौखलाए नेताओं के निशाने पर प्रदेश अध्यक्ष हैं। मतभेद अब और अधिक स्पष्ट हैं। प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर नाराज पार्टी पदाधिकारी प्रेस कांफ्रेंस कर चुके हैं। दरअसल, हाल ही में पार्टी से निकाले जाने के बाद झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता आलोक दुबे, लालकिशोरनाथ शाहदेव, रमेश उरांव, होनी सिंह मुंडा और फिरोज रिजवी ने दावा किया था कि साजिहान, बजरंग महतो रामगढ़ उपचुनाव हार गए हैं। पार्टी नेता को इस्तीफा देना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: G20 समिट: कब होगा,कौन शामिल होगा,देखें इवेंट्स का पूरा शेड्यूल

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बचाव करते हुए आलोक दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं कि उन्होंने 4 दिनों तक अथक परिश्रम किया। हम शुरूआत में सम्मानजनक स्थिति में थे। जहां, मुख्यमंत्री मैदान में मोर्चा संभाल रहे थे तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष क्लब में बैठकर मंथन करने में व्यस्त रहे। लालकिशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि खुद की कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को रायपुर भेज रहे थे। आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष को जनता स्वीकार नहीं कर रही । इधर, हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने के सवाल पर राजेश ठाकुर ने कहा कि जो लोग मेरा इस्तीफा मांग रहे हैं उनको अपने गिरेबां में झांकना चाहिए कि कहां हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें (निष्कासित नेताओं) को इस्तीफा मांगने का हक नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी हार की समीक्षा कर रही है। कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत किया। अपना 100 फीसदी दिया। हम समीक्षा कर रहे हैं। जो निष्कर्ष सामने आएगा उसपर मंथन होगा। गौरतलब है कि पूर्व विधायक ममता देवी को सजा होने से रद्द हुई विधायकी के बाद हुए उपचुनाव में एनडीए की आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो को 21 हजार से भी ज्यादा वोट से हरा दिया। इन चुनावों में आजसू बीजेपी साथ आई और सत्ता विरोधी लहर का असर भी दिखा। बीजेपी जहां इस जीत को झारखंड की सियासत में अपने लिए संजीवनी की तरह मांग रही है वहीं महागठबंधन के लिए किसी वेकअप कॉल की तरह है।