चाईबासा पुलिस को उड़ाने की साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने बरामद किए 2 IED विस्फोटक

अठ माह में चाईबासा पुलिस नें सारंडा व पोड़ाहाट जंगलो में नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चला 165 अईईडी एवं 26 Spike Hole बरामद किया गया

चाईबासा : प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, काडे, अजय महतो, सागेन अगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के आलोक में दिनांक 11 जनवरी से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN. 157 BN, 174 BN. 193 BN 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 मई से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान आज 03 जून को टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम पटातारोब से तुम्बाहाका जाने वाले रास्ते के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 06 (छ) आईईडी एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर (06 Spike Hole) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि 01नवबंर से आज तक 03 जून चाईबासा जिलान्तर्गत नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को लक्षित करने हेतु विभिन्न स्थलों पर लगाये गये कुल 165 अईईडी एवं 26 Spike Hole को सुरक्षा बलों के द्वारा अभियान संचालन के दौरान बरामद किया गया है एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान विनिष्ट किया गया।

 

ये हुआ बरामदगी

1. 06-06 KG का 04 आईईडी विस्फोटक । 205-05 KG का 02 आईईडी विस्फोटक ।

ये थे अभियान दल में शामिल

1. चाईबासा पुलिस

2. झारखण्ड जगुआर

3. कोबरा 209 BN, 203 BN.

4. सी0आर0पी0एफ0 197 BN. 193 BN, 174 BN, 157 BN, 134 BN, 60 BN, 26BN, 07 BN. 5. बम निरोधक दस्ता सी०आर०पी०एफ० 197 BN / झारखण्ड जगुआर.