भाकपा माओवादी नक्सली खुदी मुंडा ने किया आत्मसमर्पण

रांची : चार पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल पांच लाख का इनामी भाकपा माओवादी नक्सली खुदी मुंडा ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। बता दे कि पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में खुदी मुंडा ने विधिवत रूप से रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान गुमला एसपी और सीआरपीएफ के अधिकारी भी उपस्थित थे। भरनो प्रखंड के बटकुरी गांव का रहने वाला खुदी मुंडा भाकपा माओवादी संगठन में सब जोनल कमांडर है। उसके पर झारखंड पुलिस ने पांच लाख और एनआईए ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। खुदी पर गुमला, सिमडेगा, लातेहार जिला के थानों में 50 केस दर्ज हैं। चैनपुर थाना में हमला, चैनपुर ब्लॉक भवन को उड़ाने व चैनपुर पुलिस पर हमला कर चार पुलिसकर्मियों को मारने की घटना में भी खुदी शामिल रहा है। खुदी मुंडा पिछले दो वर्ष से पालकोट और सिमडेगा के सीमांत में अपनी गतिविधि चलाता था।

 

ये भी पढ़ें :  हजारीबाग में 2 अगस्त को होगा संयुक्त किसान मोर्चा का राज्य सम्मेलन