अपराधी लव कुश शर्मा बिहार से गिरफ्तार

झारखंड एटीएस ने कि कारवाई

रांची : अपराधी लव कुश शर्मा को झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने बिहार के अरवल जिला से लवकुश शर्मा को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार करने के बाद एटीएस की टीम उसे रांची लेकर आ रही है। जिसके बाद पुलिस गिरफ्तारी के मामले पर शनिवार को एटीएस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेगी।

शिबू सोरेन के आवास के सामने बीते 27 जनवरी को अपराधी की कालु लामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम लव कुश शर्मा के कहने पर दिया गया था।

घटना के बाद लव कुश शर्मा भूमिगत हो गया था। जिसके बाद रांची पुलिस के साथ-साथ एटीएस भी लव कुश शर्मा की तलाश में जुटी हुई थी।

एटीएस लगातार लव कुश शर्मा को लेकर अपनी सूचनाओं को एकत्र कर रही थी। इसी दौरान एटीएस को अपराधी लवकुश शर्मा बिहार के अरवल जिला में होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद एटीएस की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए लव कुश शर्मा और उसके पिता को पकड़ा,

हालांकि उसके पिता को छोड़ दिया गया है, क्योंकि उसके खिलाफ कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है, जबकि लवकुश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

कालू लामा के हत्या के मामले में लव कुश शर्मा के भाई सोनू शर्मा को बीते महीने रांची पुलिस ने चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से शराब पीने के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

इस इलाके में वह किसी अपने परिचित के साथ रह रहा था। सोनू शर्मा लव कुश गैंग का सक्रीय सदस्य है. इसके खिलाफ अबतक नौ मामले दर्ज है।

 

यह भी पढ़ें – झारखंड उच्च न्यायालय की कार्यवाही हिंदी में हो : राज्यपाल

 

#अपराधी लव कुश शर्मा बिहार से गिरफ्तार