राजधानी रांची में अपराधी हुए बेखौफ, नाबालिग लड़की से किया गैंग रेप

रांची : राजधानी रांची में लगातार आपराधिक घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। रांची में अचानक अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। राजधानी रांची के कई इलाकों में छिनतई, हत्या जैसे अपराध बढ़ने लगे हैं।बढ़ती घटनाओं की वजह से इलाके में दहशत है। वही बता दे कि डोरंडा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग दोस्तों संग पार्टी मनाकर घर लौट रही थी। इसी बीच दोस्तों और अन्य युवकों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। वही बीते दिन कोकर इलाके में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ। बता दे कि आरोपी बर्थ डे पार्टी करने की बात कह छात्रा को कोकर के एक घर में ले गए और हथियार दिखाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाने की पुलिस ने चारो आरोपियों को दबोच लिया था।

 

ये भी पढ़ें :  कारोबारी विष्णु अग्रवाल नहीं पहुंचे ED ऑफिस, बीमारी का दिया हवाला