नगड़ी में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली

रांची : जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के कुदलोंग बस्ती में रविवार सुबह अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके कान के पास गोली लगी हैं। उसे घायल अवस्था में पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने आपसी विवाद में मणिराज केसरी नामक व्यक्ति को गोली मारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अपराधियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

ये भी पढ़ें : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा, नई सरकार के साथ शाम को ले सकते हैं शपथ