रांची में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़

रांची : रांची में महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार सुबह से ही शिवालयों में भीड़ उमड़ी हुई है। पहाड़ी मंदिर में अहले सुबह से ही लोगों की लाइन लगी हुई है। पूरा इलाका भगवान भोलेनाथ के जयकारे से गूंज रहा है।

वहीं दूसरी ओर कोकर, लालपुर, बरियातू, डोरंडा, चुटिया, हरमू, हिनू, धुर्वा, सहित अन्य शिवालयों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। लोग कतार बंद होकर मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उन्हें बेलपत्र, भांग, दूध, धतूरा आदि का भोग लगा रहे हैं। पूरी श्रद्धा के साथ भोले भंडारी के भक्त पूजा-अर्चना में लगे हैं।

चुटिया के सुरेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु बाबा सुरेश्वर महादेव मंदिर में जलार्पण कर रहे हैं।श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है।

महाशिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर शहर में 86 मजिस्ट्रेट और लगभग 2000 पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

यह भी पढ़ें – जमशेदपुर में मालगाड़ी बेपटरी, जमीन पर दौड़ने लगी ट्रेन

रांची में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़