सगाई में डांस, फिर निक्की से झगड़ा… मर्डर करने और लाश को फ्रिज में छुपाने से पहले साहिल ने क्या किया?

नई दिल्ली : निक्की मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस का दावा है कि साहिल गहलोत अपने लिव इन पार्टनर निक्की यादव से छुटकारा चाहता था। पुलिस को साहिल की इंगेजमेंट के वीडियो हाथ लगे है। इनमें साहिल अपनी सगाई पर डांस और मस्ती करता नजर आ रहा है। सगाई के बाद साहिल निक्की के फ्लैट पर उससे मिलने पहुंचा था।

इसके बाद वह निक्की को लेकर कार से कश्मीरी गेट पहुंचा, जहां उसने निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, 9 फरवरी को साहिल गहलोत ने अपनी सगाई के दिन दोस्तों के साथ जमकर डांस किया था। इसके बाद वह निक्की के घर पहुंचा….जहां वह रात में रुका…इस दौरान उसने निक्की को उसके साथ घूमने जाने के लिए मनाया।

साहिल गहलोत ने पूछताछ में बताया कि निक्की पहले ही उसके साथ गोवा जाने का प्लान बना चुकी थी। उसने टिकट बुक कर लिया था। लेकिन साहिल का टिकट बुक नहीं हो पाया। ऐसे में उसने हिमाचल जाने का प्लान बनाया। साहिल ने बताया कि वह 9 फरवरी को रात 1 बजे निक्की के घर पहुंचा था। यहां वह सुबह 5 बजे तक रुका।

इसके बाद वह निक्की के साथ कार में घर से बाहर निकला और कई घंटों तक दिल्ली की सड़कों पर घूमता रहा। दोनो कार से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचे। लेकिन उन्हें पता चला कि उन्हें आनंद विहार से बस पकड़नी पड़ेगी।

लेकिन जब वे आनंद विहार पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उन्हें कश्मीरी गेट ISBT से बस मिलेगी। लेकिन कश्मीरी गेट पहुंचकर जब साहिल ने कार पार्क की, तो दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा होने लगा। निक्की साहिल की दूसरी लड़की से सगाई और शादी को लेकर नाराज थी। वह उससे लगातार हिमाचल चलने के लिए कह रही थी।

फिर निक्की से झगड़ा... मर्डर करने और लाश को फ्रिज में छुपाने से पहले साहिल ने क्या किया?सगाई में डांस