नहर से प्रवासी मजदूर का शव बरामद

 

कोलकाताः नहर से प्रवासी मजदूर का शव बरामद किया गया है। शनिवार सुबह स्थानीय निवासियों ने नहर के पानी में एक युवक का शव बहता हुआ देखा। घटना बासंती प्रखंड के चुनाखाली ग्राम पंचायत क्षेत्र की है। बासंती थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम रंजीत माझी (62) है। वह चूनाखाली ग्राम पंचायत के गुमगढ़ गांव का रहने वाला था।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रंजीत को गांव में कोई नौकरी नहीं मिल रही थी। इसीलिये वह नौकरी के लिये प्रवासी श्रमिक के रूप में आंध्र प्रदेश चला गया। वह गुरुवार को घर लौटा। परिजनों ने बताया कि वह खरीदारी करने के लिए घर से निकला था। लेकिन कुछ समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने इलाके में खोजबीन शुरू की। परिवार के सदस्यों ने बाजार सहित सभी संभावित स्थानों में तलाशी की। इसके बाद उन्होंने थाना में गुमशुदगी की डायरी भी बनाई।

शुक्रवार को चूनाखाली हाटखोला से सटे नहर में स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव तैरता देखा। इसके बाद उन्होंने परिवार को सूचना दी। परिजनों ने जाकर शव की पहचान की। वहीं पुलिस जांच कर रही है कि व्यक्ति की हत्या हुई है या फिर वह डूब गया। परिवार के मुताबिक, रंजीत हाल ही में काम से लौटा था। उसके पास बड़ी रकम भी थी। परिवार का आरोप है कि उन पैसों के लिए उनकी हत्या की गई।

deadbody foundmurder