चुनावी दौरे पर रांची पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रांची : केंद्रीय मंत्री सह खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी लोकेश मिश्रा के समक्ष भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के समय मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा शामिल थे.लोकतंत्र के महापर्व में नामांकन के बाद पूरे जोश और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को माला पहना कर शुभकामनाएं दी. साथ ही जयश्रीराम के नारे भी लगाए. वही रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह
आज चुनावी दौरे पर रांची पहुंचे हैं. आपको बता दे कि कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है. राजनाथ सिंह खूंटी से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में खूंटी में आयोजित जनसभा को वे संबोधित करेंगे.

 

ये भी पढ़ें : जोबा मांझी ने सिंहभूम लोकसभा सीट से नामांकन किया दाखिल