शव को श्मशान तक पहुंचाने वाले जवानों को डीजीपी ने किया सम्मानित

पुलिसकर्मियों की डीजीपी ने की तारीफ

रांची : गोड्डा जिले में शव को श्मशान घाट तक पहुंचाने वाले पुलिस जवानों को डीजीपी नीरज सिन्हा ने सम्मानित किया है। गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई थी।

मृतका के परिवार में पति एवं देवर के अतिरिक्त कोई भी अन्य सदस्य नहीं था। जानकारी होने पर पथरगामा थाना प्रभारी अरुण कुमार ने अपने साथ हवलदार ब्रजेश कुमार सिंह को लेकर अरुण के घर पहुंचे।

दोनों ने सक्रियता दिखाते हुए स-सम्मान अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया।पुलिस कर्मियों की कर्त्तव्यनिष्ठा की डीजीपी नीरज सिन्हा ने जमकर तारीफ की। दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मान देते हुए प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर डीजीपी ने पुरस्कृत किया।

इस मौके पर डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ जरूरतमंदों की सेवा में झारखंड पुलिस सदैव तत्पर है।

 

यह भी पढ़ें – सीसीएल के पूर्व अधिकारी को तीन साल की सजा

 

#शव को श्मशान तक पहुंचाने वाले जवानों को डीजीपी ने किया सम्मानित