27 को दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित

बोरो 8 से 14 तक के सभी वार्डों में जल सेवा बंद रहेगी

कोलकाता, सूत्रकार : कोलकाता नगर निगम ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में शनिवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। निगम ने कहा कि गार्डनरिच जल शोधन परियोजना के जल आपूर्ति पाइप में खराबी पाए जाने के कारण उसकी मरम्मत करके नए वाल्व लगाए जाएंगे। इसके साथ ही कई बूस्टर पंपों की मरम्मत करने का निर्णय लिया गया। इसलिए इस कार्य के दौरान जल आपूर्ति बंद रहेगी।

27 जनवरी को गार्डनरिच परियोजना से बेहाला, रानीकुठी, कालीघाट, चेतला, बांसद्रोणी, सेनापल्ली, लालका, पर्णश्री बूस्टर पंपिंग स्टेशनों पर पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसके प्रभाव से दक्षिण कोलकाता के सैकड़ों घरों को पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।

वहीं, उस दिन बोरो 8 से 14 तक के सभी वार्डों में जल सेवा बंद रहेगी। इसलिए टालीगंज, जादवपुर, चेतला, बेहाला, गरियाहाट, कसबा समेत दक्षिण कोलकाता के निवासियों को शनिवार रात तक पानी नहीं मिलेगा। हालांकि रविवार 28 जनवरी से जल सेवा सामान्य हो जायेगी।

इसकी जानकारी देते हुए निगम के जलापूर्ति विभाग के डीजी मैनाक मुखोपाध्याय ने कहा कि गार्डनरिच जल परियोजना से जलापूर्ति की गति बढ़ी है। इस परियोजना का उचित रखरखाव आवश्यक है। इसलिए मरम्मत कार्य कराना होगा।

drinking water supply disruptedDrinking water supply disrupted in many areas of South KolkataKolkata Municipal Corporationकोलकाता नगर निगमदक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधितपेयजल आपूर्ति बाधित