1 सितंबर से शुरू होगा ‘दुआरे सरकार’

 

कोलकाता: राज्य में एक बार फिर दुआरे सरकार शिविर शुरू हो रहा है। जानकारी दें कि इस बार दुआरे सरकार 1 सितंबर से शुरू होगी। नवान्न ने पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, आम लोग सरकारी योजना के लिए 1 से 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं सेवाएं देने के लिए 18 से 30 तारीख तक की समय-सीमा रखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस बार कुल 35 सेवाएं प्रदान की जाएंगी। जानकारी के अनुसार, सूची में दो नई योजनाएं शामिल हैं। यह पहली बार है कि सरकारी शिविरों के प्रवासी श्रमिकों के नाम पंजीकृत किए जा सकते हैं। इस 1 महीने के कार्यक्रम में छुट्टियों के दिन कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, रविवार को आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस बार विधवा भत्ता, मेदाश्री, भविष्य क्रेडिट कार्ड के लिए दुआरे सरकार कैंप से आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा, सूक्ष्म सिंचाई योजना, कन्याश्री, युवाश्री, लक्ष्मी भंडार जैसी परियोजनाओं के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। इस सूची में जय जौहर, तपसिली बंधु, कृषकबंधु, मेधाश्री, शिक्षाश्री और ओइक्रोश्री जैसी कई परियोजनाएं शामिल हैं।

duare sarkar