50 लाख का कर्ज नहीं भर पाने से व्यापारी ने पत्नी संग दी जान

दवा कारोबारी था देवाशीष

पूर्व मेदिनीपुर : जिले के घाटाल थाने में एक दिल दहलाने वाली घटना घटना घटी है।  शुक्रवार की सुबह मेदिनीपुर के घाटाल क्षेत्र के आलमगंज में दंपति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान देबाशीष घोष (64) और जॉली घोष के रूप में हुई है। देवाशीष घोष दवा का व्यापार करता था। सूत्रों के मुताबिक वह हाल ही में कारोबार में घाटे का सामना कर रहा था। सूचना मिलने के बाद घाटाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति-पत्नी के शवों के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसमें 50 लाख रुपए का कर्ज लिखा हुआ है।

पुलिस ने जब घर में प्रवेश किया तो पत्नी बिस्तर पर लेटी थी और उसका पति उसके बगल में था। पालतू कुत्ता कमरे में चुपचाप बैठा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वे लोग आए तो देखा कि पति-पत्नी बिस्तर पर पड़े हुए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच शुरू हुई है।

उनकी नौकरानी ने कहा कि जब वह गुरुवार को काम पर आई तो उन्होंने ने उसे शुक्रवार को जल्दी काम पर आने के लिए कहा था क्योंकि उन्हें डॉक्टर को दिखाना था। सूफिया बीबी नाम की महिला ने कहा कि वे थोड़े तनाव में थे। वे व्यापार करते थे। हो सकता है कि नुकसान हुआ हो। इसके सिवा उसे कोई कारण नहीं सूझता है। पति-पत्नी में काफी प्रेम था। पुलिस नौकरानी से पूछताछ शुरू की है।

Ghatals of MedinipurSuicide note also recoveredमेदिनीपुर के घाटालसुसाइड नोट भी बरामद