ट्रेन में अजीबोगरीब आवाज के बाद दमदम-सेंट्रल मेट्रो सेवा बंद

मेट्रो रेलवे के अनुसार यह समस्या सुबह 11:15 बजे से शुरु हुई

कोलकाता : रविवार की सुबह मेट्रो यातायात अचानक ठप हो गयी। दमदम से कवि सुभाष की ओर मेट्रो की आवाजाही बंद हो गई। इससे यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।

मेट्रो रेलवे के अनुसार यह समस्या सुबह 11:15 बजे से शुरु हुई। रविवार को दो मेट्रो के बीच समय का अंतर करीब 20 मिनट का है। सुबह करीब 10 बजकर 42 मिनट पर जब एक मेट्रो श्यामबाजार से शोभाबाजार की ओर आ रही थी तो चालक ने एक तेज आवाज सुनी।

इसके बाद चालक ने तुरंत कंट्रोल यूनिट को इसकी सूचना दी। उसके बाद दमदम से कवि सुभाष जाने वाली ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया। दमदम से सेंट्रल तक मेट्रो नहीं चल रही थी।

बल्कि सेंट्रल से कवि सुभाष तक मेट्रो चल रही थी। उधर मेट्रो दमदम से दक्षिणेश्वर जा रही थी। करीब डेढ़ घंटे बाद 11:50 बजे उस रूट पर मेट्रो की आवाजाही सामान्य हो सकी। सूत्रों के मुताबिक कोलकाता मेट्रो अथॉरिटी ने इस मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।

वर्तमान में दमदम से दक्षिणेश्वर और सेंट्रल से कवि सुभाष तक मेट्रो सेवाएं चल रही हैं। सेंट्रल मेट्रो स्टेशन और दमदम के बीच मेट्रो सेवाएं फिलहाल बंद हैं।

Kolkata Metro AuthorityShyambazar to Shobhabazarकोलकाता मेट्रो अथॉरिटीमेट्रो यातायात अचानक ठपश्यामबाजार से शोभाबाजार