ED पूरी तैयारी के साथ पूछताछ के लिए CM आवास निकली

10 बजे तक धारा 144 लागू

रांची : रांची के ईडी दफ्तर के बाहर हलचल तेज हो गयी है , आपको बता दे कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। साथ ही ईडी अधिकारियों को ले जाने वाली टीम भी अलर्ट मोड में है। वही पुलिस के जवानों ने भी आज बॉडी कैमरा लगाया। बता दे कि डीएसपी के नेतृत्व में ईडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री आवास ले जाया गया । CM आवास के क़े बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किया गया है। वही सत्ताधारी दल के विधायकों के मुख्यमंत्री आवास आने का सिलसिला भी जारी हो गया। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़े बंदोवस्त किया गया है।

 

 

ये भी पढ़ें : ‘ एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की महक देता है नया संसद भवनः राष्ट्रपति मुर्मू

 

सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक धारा 144 :

प्रशासन ने आज बुधवार यानि 31 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के 100 मीटर परिधि क्षेत्र में धारा 144 लगाई है। धारा 144 सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक लगायी गयी है। इससे पहले मंगलवार को भी सुबह 10 बजे रात 10 तक यह धारा लागू की गई थी। इस दौरान किसी भी संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली इत्यादि अब इस क्षेत्र में नहीं कर सकते हैं. किसी भी प्रकार का कोई हरवे-हथियार भी लेकर नहीं जा सकता। सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने व विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने तथा लोक परिशांति भंग होने की आशंका के आलोक में अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर रांची की ओर से रांची सदर अनुमंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास, राजभवन व ईडी कार्यालय के 100 मीटर की परिधि क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी किया गया है।