7 दिसंबर से बिजली कर्मी जाएंगे हड़ताल पर

6 दिसंबर को ऊर्जा विकास निगम मुख्यालय के समक्ष करेंगे प्रदर्शन

रांची : झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन का ऊर्जा विकास निगम प्रबंधन के साथ वार्ता विफल हो गया। अब बिजली कर्मी 6 को निगम मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन और 7 दिसंबर से बेमियादी भूख हड़ताल पर जाएंगे।

प्रबंधन के बुलावे पर यूनियन वार्ता के लिए निगम मुख्यालय गए. इस संबंध में यूनियन के अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि प्रबंधन ठोस बातों की जगह फिर से झूठा आश्वासन देने पर तूला था।

जिसे यूनियन ने अस्वीकर कर दिया। यूनियन का साफ कहना है कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। हमें इंप्लीमेंटेशन चाहिए। मगर प्रबंधन टालमटोल करता रहा। इसके बाद वे अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आंदोलन को यथावत्त रखेंगे।

यूनियन ने सरकार से मांग की है कि इस बिंदु पर जल्द हस्तक्षेप करें। सोमवार को हुई वार्ता में महाप्रबंधक (कार्मिक सामान्यप्रशासन) झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड सुनील दत्त खाखा, यूनियन अध्यक्ष आशीष कुमार,महामंत्री वरूण कुमार सिंह आदि शामिल थे।

 

 

यह भी पढ़ें – रांची नगर निगम गीले कचरे से बनाएगा कंपोस्ट

# 7 दिसंबर से बिजली कर्मी जाएंगे हड़ताल पर