लोहरदगा में हाथी ने तीन लोगों को कुचला, मौत

लोहरदगा :   जिले के भंडरा लड़ाई टंगरा गांव में सोमवार को समूह से बिछड़े हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला। इसमें लालमन महतो (60) ,नेहा कुमारी और (18) झालो उरांव (27) की मौत हो गई।

हाथी आने के बाद हुई घटना से प्रभावित गांव एवं आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद हाथी गांव के बगल में स्थित झाड़ी नुमा पतरा में रुका हुआ है। घटना के बाद आसपास के गांव के लोग भारी संख्या में जमा हो गए हैं।भंडारा बी डी ओ, सीओ, थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। वन विभाग के कर्मी किशोर नंद कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

घटनास्थल पर वन विभाग के कर्मी किशोर नंद कुमार ने कहा कि फिलहाल में हाथी बहुत गुस्सा में है।इसे कहीं ले जाने या भगाने का कोशिश नहीं किया जा सकता है।कहीं भगा कर ले जाने के प्रयास के क्रम में और भी घटना होने की संभावना बनती है। ऐसी परिस्थिति में शाम तक इसे यथावत रहने दिया जाएगा। शाम के बाद रात में हाथी को जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि हाथी अहले सुबह करीब पांच बजे के आसपास गांव में पहुंचा। सुबह में कुहासा होने के कारण विजिबिलिटी कम थी, जिसके कारण हाथी लोगों को नजर नहीं आ रहा था। हाथी द्वारा लोगों को कुचले जाने के क्रम में हाथी के चिघाड़ने की आवाज को समझ पाते तब तक हाथी तीन लोगों को मौत के घाट उतार चुका था। सुबह में गांव के लोग नित्य क्रिया के लिए घरों से बाहर निकले थे।

 

 

यह भी पढ़ें – जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को राज्यपाल ने दिलायी चीफ जस्टिस पद की शपथ

मौतलोहरदगा में हाथी ने तीन लोगों को कुचला