ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर वीरेंद्र राम हिरासत में लिए गए

ईडी की रेड में डेढ़ करोड़ के जेवरात बरामद इटकी में हाथी ने चार लोगों की जान ली

रांची : प्रवर्तन निदेशालय की ओर से ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर वीरेंद्र राम के रांची, जमशेदपुर सहित 24 ठिकानों में छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी के दौरान ईडी को उनके घर से डेढ़ करोड़ से अधिक के जेवरात मिले है।

इसके अतिरिक्त मिल रही सूचना के अनुसार ईडी ने इंजीनियर वीरेंद्र राम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में ईडी ने लिया है। हिरासत में लिया गया दूसरा व्यक्ति आलोक रंजन है। ईउी सूत्रों की मानें तो बरामद जेवरात के अलावा 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के कागजात भी बरामद किए गए हैं।

ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े 24 ठिकानों पर ईडी ने रेड डाला है। जहां सुबह से ही छापेमारी चल रही है। जमशेदपुर के बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया स्थित घर पर सुबह सात बजे ही टीम पहुंची। इसके अतिरिक्त रांची में अशोक नगर स्थित आवास में भी 10 से अधिक की संख्या में पहुंचे अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। घर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उसके घर से लगभग ढ़ाई करोड़ रुपये नगद बरामद किए गए थे। जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी राजकुमारी जुगसलाई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी। वीरेंद्र राम आय से अधिक कमाई की मदद से जमशेदपुर के सोनारी में अपार्टमेंट, मानगो के ग्रीन वाटिका में दो डुप्लेक्स खरीदी है। वीरेंद्र राम के पास रांची ,पटना तथा सीवान में करोड़ो की अवैध संपत्ति है।

ऐसा नहीं है कि ईडी की रेड के बाद ही ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र राम चर्चा में आए हैं। उन पर पहले से भी कई तरह के आरोप लगे हैं और जांच चल रही है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला एसीबी भी जांच रही है। इन्हें पद से हटाने के लिए झारखंड हाईकोर्ट में भी मामला विचाराधीन है।

वीरेंद्र राम ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के मुख्य अभियंता के रूप में कार्यरत थे। उन्हें जनवरी के पहले सप्ताह में मुख्य अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग का प्रभार दिया गया है।

एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा है कि झारखंड को झामुमो ने लुटेरों का स्वर्ग बना दिया है । यह छापा पूजा सिंघल को छोटा साबित करेगा। इस मामूली इंजीनियर वीरेंद्र राम के 500 करोड़ के निवेश के काग़ज़ मिले हैं। झारखंड सरकार के नेताओं,प्रशासनिक अधिकारियों को दिए पैसे अलग,कुल मिलाकर यह 2000 करोड़ के लेन देन का स्वामी है।

 

 

यह भी पढ़ें – इटकी में हाथी ने चार लोगों की जान ली

 

ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर वीरेंद्र राम हिरासत में लिए गए