आज संपूर्ण झारखंड बंद, 60-40 नियोजन नीति पर छात्रों का हल्लाबोल

छात्र संगठन ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है. संगठन ने केवल खतियान आधारित नियोजन नीति लाने के लिए झारखंड बंद की घोषणा की है।

रांची : छात्र संगठन ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है। संगठन ने केवल खतियान आधारित नियोजन नीति लाने के लिए झारखंड बंद की घोषणा की है। आपको बता दें कि बंद का ऐलान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए किया गया है। झारखंड यूथ एसोसिएशन, झारखंड उलगुलान मार्च, पंचपरगना सेनानी, आदिवासी छत्र संघ, आमया और आदिवासी मूलवासी कुछ ऐसे संगठन हैं जिन्होंने बंद का आह्वान किया है। आपको बता दें कि झारखंड के युवा राज्य की 60-40 नियोजन नीति का आए दिन मुखर विरोध कर रहे हैं।  8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव , 9 अप्रैल को मशाल जुलूस और 10 अप्रैल को झारखंड बंद की घोषणा की थी। हालांकि, झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को निधन हो गया था, इसलिए छात्रों ने यह निर्णय लिया कि अब 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा। 18 अप्रैल को मशाल जुलूस और 19 अप्रैल को आपातकाल की घोषणा की जाएगी। हालांकि,  फिर शनिवार को बापू वाटिका के पास कई छात्र संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 10 तारीख का झारखंड बंद उसी तरह से होगा जैसे पहले निर्धारित किया गया था। इस कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

 

ये भी पढ़ें : जमशेदपुर हिंसाः पुलिस हिरासत में बीजेपी नेता अभय सिंह

 

जगरनाथ महतो झारखंड के सच्चे सपूत थे

छात्रों ने कहा कि जगरनाथ महतो के निधन से हम सभी मर्माहत हैं। उन्होंने हमेशा स्थानीय और नियोजन नीति के खिलाफ आवाज उठाई है क्योंकि वे झारखंड के सच्चे सपूत थे। वे आज उपस्थित होते तो झारखंड के युवाओं को आंदोलन शुरू करने की सलाह देते। हम हंगामा करेंगे और अपना हक मांगेंगे। जगरनाथ महतो के सपने को साकार करते रहेंगे। झारखंड उलगुलान छात्र संगठन से रवि पीटर और क्रांतिकारी छात्र सफी इमाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 10 अप्रैल को झारखंड बंद रहेगा। यह बंद पूरी तरह संवैधानिक तौर पर किया जाएगा। किसी तरह की कोई आग लगी की घटना इत्यादि नहीं की जाएगी। शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। मेडिकल सेक्टर को बंदी से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

 

 

 

60-40 niyojan niti60-40 नियोजन नीतिjharkhand breaking newsLatest Newsranchi breaking newsखतियानझारखंड बंद