खलिहान में लगी आग से लाखों का नुकसान

रांची : तमाड़ थाना क्षेत्र के जोजोडीह गांव में घर के समीप खलिहान में मंगलवार रात आग लग गयी। इसमें तीन लाख से अधिक का धान जल गया। चार किसानों प्रकाश महतो, अजीत महतो, बासुदेव महतो, सुरेंद्र महतो के खलिहान (धानचाकी) में आग लगी। किसानों ने बुधवार को कहा कि आग से तीन लाख रुपये से अधिक के धान जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें : ईरान ने पाकिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक