आपसी विवाद में फायरिंग, एक गिरफ्तार

रांची :  अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू बाजार स्थित इमली चौक के पास शनिवार को आपसी विवाद में फायरिंग हो गई। पुलिस ने एक आरोपित अफरोज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बीएसएफ से सेवानिवृत है।

जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में अफरोज ने हवाई फायरिंग की थी। किस वजह से फायरिंग की गई, अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची अरगोड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें – तेजस्वी पहुंचे रांची, राजद के नेताओं ने किया स्वागत

आपसी विवाद में फायरिंगएक गिरफ्तार