दुमका सामूहिक दुष्कर्म की विदेशी पीड़िता पुलिस सुरक्षा में आगे की यात्रा शुरू की

कहा, भारत के लोग काफी अच्छे

दुमका :  दुमका में हुए सामूहिक दुष्कर्म की विदेशी पीड़िता आज से अपनी आगे की यात्रा के लिए पुलिस सुरक्षा में रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व उन्होंने भारत के लोगों को बधाई दी। वहीं विशेष कर दुमका के एसपी को धन्यवाद दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना मेरे साथ पहली बार हुई है। ये कहीं भी किसी के साथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत बेहद शानदार जगह है। यहां के सभी लोग अच्छे हैं।

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि इस घटना के बाद क्या भारत के लोगों बारे में उनकी मानसिकता बदल गयी है तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं अब भी समझती हूं कि भारत के लोग बेहद शानदार हैं। मेरे साथ हुई घटना के बाद मैं दोष केवल इस तरह की हरकत और सोच रखने वाले अपराधियों को दे रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने यहां की सरकार और लोगों को जिन्होंने इस घटना में उनका साथ दिया उनके प्रति अभार प्रकट किया है।

स्पेनिश टूरिस्ट के साथ हुए गैंगरेप में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। गठित की गयी एसआइटी ने अब तक कई स्थानों पर दबिश दे चुकी है। वहीं दूसरी तरफ झारखंड हाईकोर्ट ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी विदेशी महिला के साथ अपराधिक घटना देश की पर्यटन अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकता है।

 

 

यह भी पढ़ें : चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल कोर्ट में नहीं हुई हाजिर