विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला : पीड़िता को दस लाख की मुआवजा राशि दी

दुमका : दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच सोमवार को दुमका डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने पीड़ित मुआवजा योजना के तहत 10 लाख रुपये की राशि पीड़िता के बैंक खाते में उपलब्ध कराई है।

ये भी पढ़ें : हाई कोर्ट ने रांची नगर निगम से पूछा- गर्मी में रांची में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए क्या है प्लान?

इस मामले की जांच के लिए झारखंड पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के मकसद से रांची से एफएसएल की टीम भी पहुंची थी और वहां से पीड़िता की घड़ी बरामद की गई थी। एसआईटी के साथ सीआईडी की टीम भी इस केस की जांच में जुटी है। इस सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुल सात लोग शामिल थे, जिसमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष चार आरोपितों की पहचान कर ली गई है।

breaking news of jharkhandhindi breaking news