पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजे कमलेश पर रंगदारी का आरोप

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। उनपर आरोप  है कि घर में घुसकर वह कागजात भी उठा ले गए। इस मामले में एमजीएम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।यह प्राथमिकी मानगो के जयपाल कालोनी की रहने वाली सीमा देवी ने दर्ज कराई है। इस मामले में कमलेश साहू के साथ ही गौरव राय को भी आरोपी बताया गया है। सीमा ने बताया है कि 29 मार्च की शाम कमलेश और गौरव उसके घर में घुसे और रंगदारी की मांग करते हुए घर में रखे चेक और जरुरी कागजात अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि सीमा देवी के पति विजय सिंह और कमलेश साहू ने रड़गांव में एक जमीन में रुपये लगाए हैं। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने सीमा देवी की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कमलेश साहू ने यह भी दावा किया है कि इस विशेष मामले में सीमा देवी के पति विजय सिंह ने उनके साथ मारपीट की और उनके पर्स से पैसे चुरा लिए। कमलेश साहू की शिकायत के अनुसार वह किसी काम से विजय सिंह के घर गया था। जहां विजय और पांच-छह अन्य अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की की और पर्स से रुपये छीन लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

ये भी पढ़ें :  पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजे कमलेश पर रंगदारी का आरोप