पूर्व IPS अधिकारी राजीव रंजन ने शुरू की राजनीतिक पारी, थामा भाजपा का हाथ

रांची : पूर्व IPS अधिकारी राजीव रंजन ने अपने कई समर्थकों संग राजनीतिक पारी की शरुआत करते हुए भाजपा  की सदस्यता ले ली। प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने सबों का स्वागत करते कहा कि सभी देश, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बने हैं। गंगा की तरह पवित्र इस पार्टी में आने के बाद सबों को पवित्र काम करने का मौका मिला है। गरीब, आदिवासियों और जरूरतमंदों की सेवा कर सब भारत माता की सेवा करेंगे। भाजपा के लिए राजनीति जन सेवा का माध्यम है। ऐसे में सब मिलकर इसमें लगें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद से आत्मनिर्भर भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने का जो संकल्प लिया, समग्रता के साथ समग्र विकास के जो 9साल पूरे किए हैं, उस मुहिम को और तेज करना है। अगले वर्ष होनेवाले आम चुनाव में इस राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट जीतनी है ताकि फिर से मोदीजी को प्रधानमंत्री बना सकें। साथ ही अगले वर्ष होनेवाले झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी राज्य से हेमंत सोरेन सरकार को विदा करना है, इसके लिए सब जुट जाएं। मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री और कार्यालय प्रभारी प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू और अन्य भी उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें :  अभनेत्री अमीषा पटेल पहुंची रांची, कोर्ट में किया सरेंडर

 

इस मौके पर राजीव रंजन ने कहा कि पिछले वर्ष 30 सालों तक पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद वे रिटायर हुए. पर फिर दूसरी इनिंग शुरु करने का भी विचार तय कर रखा था। खुद को समाज सेवा के लिए हर लिहाज से तैयार करने का विचार किया। पाया कि भाजपा ही सबसे बेहतर पार्टी हो सकती है। वे इसी मिट्टी के लाल के रहे हैं। उन्हें गर्व है कि भाजपा से जुड़कर वे इस वे राज्य की खुशहाली, समृद्धि के लिए काम करेंगे। बचा हुआ जीवन राज्य की उन्नति, सेवा के लिए लगाएंगे। पीएम मोदीजी का सपना सबका साथ, सबके विकास का है। इसे साकार करने में वे योगदान देंगे। पार्टी नेतृत्व जैसा दायित्व देगा, उसका निर्वाह करेंगे।