झामुमो के पूर्व विधायक सुफल मरांडी भाजपा में शामिल

संथाल परगना में ध्वस्त हुआ झामुमो का मजबूत स्तंभ: दीपक प्रकाश

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज रविवार को संथाल परगना क्षेत्र में झामुमो के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने झामुमो छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में पाकुड़ जिला अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता जुनास मुर्मू, महेश मुर्मू, पूर्व मुखिया कमल हांसदा शामिल हैं।

सदस्यता ग्रहण के अवसर पर भाजपा के पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, प्रदेश मंत्री एवम पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, शर्मिला रजक, प्रदेश कार्यसमित सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, बबलू भगत, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, मिहिर मंडल, संजय साहू आदि उपस्थित थे।

सदस्यता ग्रहण कराते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज संथाल परगना से झामुमो का मजबूत स्तंभ ध्वस्त हो गया। कार्यकर्ताओं का विश्वास अब झामुमो से खत्म होता जा रहा है।

झामुमो कार्यकर्ताओं को अब समझ में बात आने लगी कि जिस पार्टी को उनलोगो ने खून पसीने से सींचा उसका झारखंड की गरीब, आदिवासी , दलित,पिछड़े के विकास की कोई चिंता नहीं है। दीपक प्रकाश ने कहा कि जनता को विश्वास हो गया कि राज्य के विकास की चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है।

नेता विधायक दल एवं पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवार वादी पार्टियों से जनता और उनके कार्यकर्ता दोनों का विश्वास समाप्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो ने परिवारवाद की पराकाष्ठा कर दी।

शिबू सोरेन परिवार राज्य को लुटने और लुटवाने में पूरी तरह शामिल हो गया। झामुमो के लिए सत्ता लूट का माध्यम है। उन्होंने कहा कि झामुमो के कार्यकर्ताओं पार्टी से बाहर निकल कर राज्य को बचाने की चिंता हो रही है।

इसलिए राज्य का गठन कराने वाली एवम राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाली पार्टी भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। बाबूलाल मरांडी ने सुफल मरांडी सहित सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

संगठन महामंत्री धर्मवीर सिंह ने भी पार्टी का पटका पहनाकर सुफल मरांडी एवं उनके साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दी। संगठन महामंत्री ने कहा कि सुफल जी के भाजपा में आने से पार्टी का संगठन संथाल परगना में और मजबूत होगा।

सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकसित झारखंड के सपना को साकार कर सकती है। राज्य गठन का सपना भी भाजपा ने ही पूरा किया था। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अलग राज्य दिया और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकास की नई गाथा लिख रहे हैं, भारत आज दुनिया को दिशा दे रहा है।

उन्होंने कहा कि झामुमो सिर्फ एक परिवार के विकास की चिंता करने वाली पार्टी बन चुकी है। हेमंत राज में राज्य की खनिज संपदा लूटी जा रही। आदिवासी,दलित महिला ,पिछड़ा सभी समाज आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व जो भी जिम्मेवारी देगा उसे ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा। संथाल परगना के गांव गांव में भाजपा का झंडा लहराए इसके लिए वे पूरा परिश्रम करेंगे। उन्होंने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

 

यह भी पढ़ें – बिरसा युवा मंच का प्रथम सम्मेलन संपन्न

#झामुमो के पूर्व विधायक सुफल मरांडी भाजपा में शामिल