लोहरदगा में स्वतंत्रता सेनानी स्व. बुद्धन सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहरदगा : जिले के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी बुद्धन सिंह की पुण्यतिथि पर आज उनकी प्रतिमा पर जिले के उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा समेत जिले के प्रशासनिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, सामाजिक आदि संगठनों से जुड़े लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिल्कुल निर्धन परिवार से जन्मे बुधन सिंह घर परिवार की चिंता ना कर देश की आजादी की खातिर कई जेल यात्रा तथा उनके जुनून व संघर्ष सचमुच अद्भुत है। इनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

ये भी पढ़ें : सशक्त भारत के लिए सशक्त भाजपा आज के युग की मांग: बाबूलाल मरांडी